चिंताजनक: उत्तराखंड में आज 216 कोरोना संक्रमित आए सामने, कुल 716

देहरादून: उत्तराखंड में शाम को फिर 114 मामले सामने आये हैं. इसे पहले दोपहर में जारी बुलेटिन में भी 102 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. आज कुल 216 नए मरीज सामने आये. शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार 13 संक्रमित ठीक भी हुए हैं.

इनमे अधिकतर बाहरी प्रदेशों से लौटे लोग शामिल हैं. देहरादून जिले में 2 मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं, 2 हाल ही कोरोना पॉजिटिव मिले संक्रमितों के सम्पर्क में आये, एक नई दिल्ली से लौटा है और एक देहरादून सब्जी मंडी का विक्रेता है, जबकि 11 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है.

पौड़ी के 2 संक्रमित मुंबई से लौटे हैं, उत्तरकाशी के संक्रमित मुरादाबाद, नई दिल्ली, मुंबई और दिल्ली से लौटे हैं. हरीद्वार का संक्रमित भी मुम्बई से लौटा है. अल्मोड़ा के 2 संक्रमित दिल्ली और मुम्बई से लौटे हैं. नैतीताल के 82 मरीज गुरुग्राम और नई दिल्ली से लौटे हैं. वहीं उधमसिंह नगर का संक्रमित पुणे महाराष्ट्र से लौटा है.

इससे पहले आज शुक्रवार को ही दोपहर में जारी बुलेटिन में 102 नए मामले सामने आये। इनमे अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 8, देहरादून में 54, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 2, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 8, उधमसिंह नगर में 4 और प्राइवेट में 4 नए कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं।

इनमे से भी देहरादून के सभी 54 संक्रमित बाहरी राज्यों से लौटे हैं। अल्मोड़ा के 14 मुंबई, 1 गुरुग्राम से लौटा है।बागेश्वर में 5 मुंबई से और 3 दिल्ली से लौटे हैं। हरिद्वार में सभी 4 मुंबई से लौटे हैं। टिहरी के भी सभी 8 मुंबई से लौटे हैं। पौड़ी का 1 मुंबई और 1 गुरुग्राम से लौटा है। रुद्रप्रयाग के दोनों नई दिल्ली से लौटे हैं। पिथौरागढ़ का 1 संक्रमित भी नई दिल्ली से लौटा है। उधम सिंह नगर के चारों मुंबई से लौटे हैं। वहीं नैतीताल के 2 नई दिल्ली और 1 रामपुर उत्तर प्रदेश से लौटा है।

इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा 716 तक पहुंच गया है। इसमें 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं लगातार सैम्पल भेजे जाने से लैब पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। दोपहर में जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अभी 4,758 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज 1439 सैम्पल भेजे गये हैं। हजारों की संख्या में लौट रहे प्रवासियों के चलते सैंपल भेजने की गति को और भी बढाया जा सकता है, जबकि इसकी तुलना में सीमित लैब में ही जांच हो पा रही है। इससे लगातार सैम्पल की जांच रिपोर्ट भी पेंडिंग होती जा रही हैं।

इसके आलावा प्रदेश में अब तक 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इनमे से 3 की मौत कोरोना से नहीं हुई है, बल्कि अन्य कारणों से हुई है। साथ ही एक संक्रमित के मौत के कारणों का निर्धारण नहीं किया जा सका। जबकि एक अन्य संक्रमित के मौत के कारणों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

शेयर करें !
posted on : May 29, 2020 3:02 pm
error: Content is protected !!