उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां खराब हुई EVM, लोगों को करना पड़ा इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड में सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हो गया है जो की शाम 6 बजे तक होगा। लोकतंत्र के पर्व पर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि बूढे बुजुर्ग से लेकर युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर जोश देखने को मिल रहा है।

632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों में तमदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

94 हजार 471 सर्विस वोटर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुंच गईं। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।

पोस्टल बैलेट से डाला वोट
प्रदेश में कुल एक लाख 40 हजार 358 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 27 हजार 108 सर्विस मतदाताओं ने अपने पोस्टल बैलेट भेज दिए हैं। दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 80 से अधिक आयु वाले, दिव्यांग, अति आवश्यक सेवा वाले 16 हजार 858 में से 15 हजार 940 लोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से वोट डाल चुके हैं।

इन दिग्गजों पर सबकी नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।

शेयर करें !
posted on : February 14, 2022 8:52 am
error: Content is protected !!