उत्तराखंड : प्लान ‘A’ काम ना आया तो कांग्रेस का प्लान ‘B’ भी तैयार

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च को आयेगा। उससे पहले ही कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। कांग्रेस लगातार जीत का दावा कर रही है। लेकिन, पूरी तरह से कांग्रेस को यह भरोसा नहीं है कि उनको पूर्ण बहुमत मिल जाएगा। हालांकि, दावे 40 से अधिक सीटों का किया जा रहा है। इस दावे की सच्चाई भी खुद कांग्रेस ही बता रही है।

परिणामों से पहले ही अपने-अपने स्तर से सरकार गठन के दावे कर रही हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मानें तो इसके लिए वह सभी लोकतांत्रिक दलों से सहयोग लेना चाहेंगे।

हरदा का कहना है कि वैसे तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अन्य लोकतांत्रिक दलों और निर्दलियों से भी संवाद बनाए हुए है। इससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए संभावित जीत के दावेदार निर्दलीय और दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

हरदा हालांकि, बार-बार यह भी कह रहे हैं कि वह आश्वस्त हैं कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने केवल भाजपा की निगेटिविटी पर ही वोट नहीं मांगा, बल्कि अपना पॉजिटिव एजेंडा भी जनता के सामने रखा है। इसलिए हमारे लिए भी आगे पांच साल सरकार चलना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

हरीश रावत ने कहा कि हम निश्चित तौर पर सरकार बनाने जा रहे हैं। पांच साल हम कैसे आगे बढ़ेंगे, स्टेप बाय स्टेप इसका भी रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत को बचाए रखने की लड़ाई में सभी का सहयोग चाहिए होगा। हमारी सरकार अपने इस ऐजेंडे पर तेजी से काम करेगी।

शेयर करें !
posted on : February 21, 2022 11:16 am
<
error: Content is protected !!